भारत ने आयरलैंड को 8 विकेट से हराया, रोहित ने अर्धशतक जड़ा

Update: 2024-06-06 08:00 GMT

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज बेहतरीन अंदाज में किया है। टीम इंडिया ने अपने ऑलराउंड खेल के दम पर आयरलैंड को 8 विकेट से हरा दिया। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने आयरलैंड को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया और 16 ओवरों में 96 रनों पर ही ढेर कर दिया। भारत ने 12.2 ओवरों में दो विकेट खोकर जीत हासिल कर लिया।

भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने बेहतरीन पारी खेली। रोहित ने 37 गेंद पर चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। रोहित शर्मा इसके बाद रिटायर हर्ट हो गए। उनके कंधे में हल्की चोट थी और इसलिए वह वापस चले गए। गेंदबाजी में भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

रोहित के साथ विराट कोहली पारी की शुरुआत करने आए थे लेकिन कोहली तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर एक रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद ऋषभ पंत ने उनका काम किया। सूर्यकुमार यादव भी कुछ खास नहीं कर सके। चार गेंदों पर दो रन बनाकर सूर्यकुमार आउट हो गए। पंत ने मैक्गार्थी की गेंद पर हैरतअंगेज शॉट खेल छक्का मारा और टीम को जीत दिलाई।

Tags:    

Similar News