पीएम मोदी ने मुंबई में 29,400 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Update: 2024-07-13 13:56 GMT

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई पहुंच गए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उनका स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी उपस्थित रहे। पीएम मोदी यहां 29,400 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

इसके बाद पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र वो राज्य है जिसकी विकसित भारत के निर्माण में बड़ी भूमिका है। महाराष्ट्र के पास गौरवशाली इतिहास है। महाराष्ट्र के पास सशक्त वर्तमान है। महाराष्ट्र के पास समृद्ध भविष्य का सपना है। महाराष्ट्र वो राज्य है जिसकी विकसित भारत के निर्माण में बड़ी भूमिका है।

उन्होंने कहा कि आज मुझे महाराष्ट्र और मुंबई के लिए 3 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स के शिलान्यास और लोकार्पण का अवसर मिला है। इन प्रोजेक्ट्स से मुंबई और आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। इनमें रोड और रेल परियोजनाओं के अलावा महाराष्ट्र के नौजवानों के कौशल विकास की बहुत बड़ी योजना भी शामिल है। इनसे महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में रोजगार का निर्माण भी होगा। 2-3 सप्ताह पहले ही केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र के लिए वधावन पोर्ट को भी स्वीकृति दी है। 76 हजार करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट से यहां 10 लाख से ज्यादा रोजगार बनेंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी के भारत की आकांक्षाएं इस समय बहुत ऊंचे स्तर पर हैं। इस सदी के करीब-करीब 25 साल बीत चुके हैं। देश की जनता लगातार तेज विकास चाहती है, अगले 25 वर्ष में भारत को विकसित बनाना चाहती है।

Tags:    

Similar News