रालोद नेता के घर का ताला तोड़कर चोरी, दो लाख की नकदी और 10 लाख के गहने ले उड़े चोर |

By :  SaumyaV
Update: 2023-11-24 08:23 GMT

मोदीनगर थाना क्षेत्र की विजय नगर कॉलोनी में रालोद नेता के घर का ताला तोड़कर चोर लाखों की नकदी और सोने चांदी के गहने चोरी कर ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

मोदीनगर थाना क्षेत्र की विजय नगर कॉलोनी में बदमाशों ने रालोद नेता राम भरोसे लाल मौर्य के मकान का ताला तोड़कर दो लाख रुपए की नकदी व 10 लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने चांदी के गहने चोरी कर लिए। रालोद नेता की बेटी की बृहस्पतिवार रात शादी थी। पूरा परिवार घर का ताला लगाकर फार्म हाउस गया हुआ था। शुक्रवार सुबह शादी समारोह से लौटने पर घटना की जानकारी लगी। 

Tags:    

Similar News