दिल्ली में आज गर्मी से राहत तो इन राज्यों में लू का अलर्ट

Update: 2024-06-06 06:12 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार की शाम को मौसम ने अचानक करवट ली जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने आज राष्ट्रीय राजधानी में आसमान में बादल छाए रहने, आंधी और गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं आज दिल्ली की अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

तो वहीं मौसम विभाग ने कुछ राज्यों के लिए आज हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति होने की संभावना है जबकि दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिच भारत के अन्य राज्यों में आज लू से राहत मिलेगी।

Tags:    

Similar News