दिल्ली जंक्शन और झारखंड के गोड्डा के बीच नई ट्रेन सेवा शुरू

Update: 2024-10-09 12:56 GMT

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी ने आज बुधवार को दिल्ली जंक्शन और झारखंड के गोड्डा के बीच एक नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि यह ट्रेन दिल्ली से झारखंड के गोड्डा तक जाएगी। त्योहारों के समय में एक और ट्रेन की शुरुआत करना बहुत बड़ी बात है। हमें इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का मौका मिला।

साथ ही उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजों पर कहा कि जिन्होंने लोकतंत्र को स्वीकार नहीं किया, वे इन नतीजों को कैसे स्वीकार करेंगे? जो लोग दुनिया भर में घूम-घूम कर लोकतंत्र और भारत के चुनाव आयोग को नीचा दिखाते हैं, हरियाणा की जनता ने उन्हें स्पष्ट जनादेश दिया है।

Tags:    

Similar News