केजरीवाल की अंतरिम जमानत को ममता बनर्जी समेत अन्य नेताओं ने बताया सत्य की जीत, जाने उन्होंने क्या कहा

Update: 2024-05-10 12:59 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से 1 जून तक अंतरिम जमानत मिलने पर पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई अन्य विपक्षी नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। उन्होंने अरविंद केजरीवाल की जमानत पर खुशी जाहिर करते हुए सत्य की जीत बताया है।

ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि मुझे ये देखकर बहुत खुशी मिली है कि अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिल गई है। यह मौजूदा चुनावों के संदर्भ में ये बहुत मददगार साबित होगी।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत सत्य की एक और जीत है। ‘इंडिया गठबंधन’ की शक्ति और एकजुटता भाजपा के दुख-दर्द देनेवाले राज से भारत की जनता को मुक्ति दिलवाने जा रही है। एकजुट होकर मतदान का संकल्प लें।

तो वहीं महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को देश में तानाशाही शासन के खिलाफ न्याय और राहत मिलना परिवर्तन की हवा का बहुत बड़ा संकेत है। वह सच बोलते रहे हैं और यही बात भाजपा को नापसंद है। भारत के लिए इंडिया गठबंधन और अरविंद केजरीवाल को इससे और अधिक शक्ति मिलेगी। हम अपने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करेंगे।

Tags:    

Similar News