कौशांबी मेट्रो स्टेशन से कूदा युवक, पत्नी की हत्या कर हो गया था फरार; पुलिस जांच में जुटी

By :  SaumyaV
Update: 2024-01-01 09:15 GMT

गाजियाबाद के कौशांबी मेट्रो स्टेशन पर एक युवक ने कूदकर जान दे दी। युवक को गंभीर हालत में पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

गाजियाबाद में कौशांबी मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से आगरा की शीतला गली में रहने वाले गौरव शर्मा (30) ने कूदकर जान दे दी। सुबह 11 बजे कौशांबी पुलिस को घटना की सूचना मिली। 

 घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान हालत में गौरव को निजी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कौशांबी पुलिस की जांच में आया कि गौरव निजी कम्पनी में काम करता था।

कल रात करीब 11 बजे उसकी पत्नी लक्ष्मी की गला काटकर हत्या हुई थी। घटना के बाद गौरव घर से निकला हुआ था। दोनों का डेढ़ साल का बेटा भी है। कौशांबी पुलिस ने गुड़गांव के फेज 3 थाना पुलिस से सम्पर्क किया है। मृतक के चाचा और अन्य परिजन कौशांबी थाने पहुंचे हैं। 


Tags:    

Similar News