Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, एक दिन में 68 लाख से ज्यादा लोगों ने किया सफर

Update: 2023-08-29 13:37 GMT

दिल्ली मेट्रो एक बार फिर से सुर्खियों में है। दिल्ली मेट्रो में इस बार एक दिन में यात्रियों के सफर करने का नया रिकॉर्ड दर्ज हुआ है. 28 अगस्त को, कोविड-19 महामारी से पहले और बाद में केवल एक दिन में 68 लाख 16 हजार लोगों ने दिल्ली मेट्रो में यात्रा की। डीएमआरसी ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी। डीएमआरसी ने कहा कि इससे पहले 10 फरवरी, 2020 को एक दिन में 66 लाख 18 हजार 717 लोगों ने यात्रा की थी. इस बार रक्षाबंधन के त्योहार से कुछ दिन पहले ही रिकॉर्ड आंकड़े दर्ज किए गए हैं। इस मौके पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है. लेकिन इस बार ये कुछ दिन पहले ही हो गया.|

Tags:    

Similar News