अरविंद केजरीवाल के स्वागत में पटाखे जलाना पड़ा भारी! दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR की दर्ज

Update: 2024-09-14 09:13 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति मामले में शुक्रवार शाम को जमानत पर जेल से बाहर आए। उनके स्वागत में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने केजरीवाल के घर के बाहर पटाखे जलाए। इस मामले में अब दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने यह एफआईआर अज्ञात लोगों के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस स्टेशन में दर्ज की है।

दरअसल दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में किसी भी तरह के पटाखे जलाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया हुआ है। साथ ही पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर भी पूरी तरह से बैन लगाया है। यह प्रतिबंध 1 जनवरी 2025 तक लागू रहेगा। बता दें कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने के बाद अरविंद केजरीवाल कल तिहाड़ जेल से रिहा हुए हैं।

Tags:    

Similar News