भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को चुनाव आयोग से देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस पर रोक लगाने की मांग की है

Update: 2023-10-07 12:23 GMT

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नक्वी ने कहा कि कांग्रेस की मान्यता रद्द करना और उस पर रोक लगाना चाहिए।

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को चुनाव आयोग से देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस पर रोक लगाने की मांग की है। दरअसल, केरल की कांग्रेस इकाई ने एक पोस्टर जारी किया था, जिसमें शासक को PM Modi जैसा दिखाने के लिए पाठ्यपुस्तकों से मुहम्मद बिन तुगलक की छवि को विकृत किया गया था। कांग्रेस ने इसे केरल कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल पर पोस्ट किया था।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'कांग्रेस की मान्यता रद्द और पार्टी पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।' इससे पहले केरल की कांग्रेस इकाई ने एक्स पर पोस्ट कर कहा था, 'श्री प्रधानमंत्री जी, अगर आप पाठ्यपुस्तकों को अपडेट करने के लिए उत्कण्ठित हैं तो कृपया तुगलक काल को अपने युग से बदल लें।'

भाजपा ने राहुल गांधी को रावण के रूप में किया वर्णन

गुरुवार को भाजपा ने एक्स पर एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने राहुल गांधी को रावण के रूप में वर्णन किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा, नए युग का रावण यहां है। वह एक दानव, धर्म विरोधी और राम विरोधी है। उसका एकमात्र लक्ष्य भारत को विनष्ट करना है।

इस पोस्ट के बाद से ही कांग्रेस में खलबली मच गई। पार्टी सांसद मनिकम टैगोर ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया। उन्होंने इसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से माफी की मांग भी की। पोस्टर विवाद पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से डर गए हैं। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने इंडिया गठबंधन के आने से भाजपा के निराश होने का दावा किया था।  

Tags:    

Similar News