BJP ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियां की तेज, बैजयंत पांडा को बनाया प्रदेश चुनाव प्रभारी, अतुल गर्ग को दी ये जिम्मेदारी

Update: 2024-10-15 11:43 GMT

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सांसद और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। साथ ही गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग को सह प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।


राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने आज मंगलवार को संगठनात्मक नियुक्त पत्र जारी कर यह जानकारी दी है। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान अभी तक नहीं हुआ है लेकिन भारतीय जनता पार्टी अभी से तैयारियों में लग गई है।

Tags:    

Similar News