सोनू सूद के फैंस ने प्यार में की हदें पार 1500 कि.मी. की दूरी तय करके आया मुंबई मिलने

Update: 2024-04-30 11:27 GMT

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अभिनय के साथ साथ लोगो के मसीहा होने की वजह से भी फैंस के दिलो पर राज करतें हैं। हर वक्त मददगार लोगो की मदद करते है। अभी हाल में ही सोनू सूद का एक फैन 1500 किलोमीटर दौड़कर उनसे मिलने दिल्ली से मुंबई पहुंचा।

कलाकार को लेकर फैंस की चाहत से जुड़ी खबरें हमें लगातार पढ़ने-सुनने को मिलती रहती हैं। हाल में ही अभिनेता सोनू सूद के एक फैन ने भी कुछ ऐसा ही किया है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए पोस्ट के मुताबिक, महेश नाम के एक फैन ने अभिनेता से मिलने के लिए 1500 कि.मी. की दौड़ लगाई है। उसने दिल्ली के इंडिया गेट से मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया तक की दूरी दौड़कर तय की है। फैन का अपने चहेते कलाकार के प्रति इतना समर्पण दर्शाता है कि लोग उन्हें किस कदर प्यार करते हैं।

Tags:    

Similar News