हिमाचल प्रदेश की देहरा सीट से सीएम सूक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर की जीत

Update: 2024-07-13 07:03 GMT

देहरा। हिमाचल प्रदेश में देहरा उपचुनाव में सीएम सुखविंदर सिंह की पत्नी कमलेश ठाकुर ने जीत हासिल की है। अब तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। भाजपा के होशियार सिंह को हार का सामना करना पड़ा है।

देहरा सीट पर 10 जुलाई को वोटिंग हुई थी। इसके बाद आज सुबह यहां पर काउंटिंग शुरू हुई। शुरू के पांच राउंड में कमलेश ठाकुर लगातार पिछड़ती रहीं लेकिन उसके बाद उन्होंने बढ़त बनाना शुरू किया उनकी जीत से पहले ही लीड को देखते हुए कांग्रेस समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था।

देहरा उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर ने कहा कि मेरी जीत से ज्यादा यहां की जनता को 10 गुना खुशी हुई है। तपती धूप में जनता ने मेरा साथ दिया। देहरा की जनता ने जीत के तौर पर शगुन दिया है। ससुराल के प्रति जो दायित्व है वह अलग है लेकिन यहां मेरे मायके लिए मेरा अलग दायित्व है।

Tags:    

Similar News