चुनाव प्रचार के दौरान लालू यादव हेलीकॉप्टर से 'तमाशा' करने का शौक रखते थे, बेटा भी कम नहीं! जानें, गरीब प्रदेश बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी हेलीकॉप्टर में ही क्यों करते हैं पार्टी ?

Update: 2024-05-23 07:57 GMT

पटना। चुनाव प्रचार के दौरान लालू यादव खेत-पथार में हेलीकॉप्टर लैंड कर के चर्चे में रहते थे। अब उनके पुत्र तेजस्वी भी चर्चे में रहने के लिए हेलीकॉप्टर का खूब उपयोग कर रहे हैं। ताजा मामला यह है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी का हेलीकॉप्टर में मछली, संतरा पार्टी के बाद अब केक पार्टी का वीडियो सामने आया है। वीडियो की शुरुआत में मुकेश सहनी ने तेजस्वी यादव से कहा कि आज मैं आपके लिए एक सरप्राइज लाया हूं। तेजस्वी यादव ने पूछा कि किस बात के लिए। मुकेश सहनी ने केके दिखाते हुए बोला कि आज हम लोगों की 200 चुनावी सभा पूरी हो जाएगी। 200 चुनावी सभा पूरी होने की खुशी में हमलोग आज केक काट रहे हैं।

लोगों को मिर्ची लगे इसलिए केक काट रहा हूं

तेजस्वी यादव ने कहा कि विधानसभा में हमलोगों ने 250 सभाएं की थी। इस पर मुकेश सहनी ने कहा कि इस लोकसभा में भी हमलोग 250 पार कर जाएंगे। तेजस्वी यादव ने पूछा कि आपको केक का आइडिया कहां से आया? सहनी ने कहा कि मैं चाहता हूं कि कुछ नया करें और विरोधियों को मिर्ची लगे इसलिए केक काट रहा हूं। हम लोगों का भाईचारा देखकर विरोधियों को मिर्ची लग रही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि यह केक बिहार की जनता के लिए है जो इतनी गर्मी में भी बिहार की जनता हम लोगों को सुनने आती है। इस बार संविधान, लोकतंत्र और गंगा-जमुनी तहजीब को बचाना है। गरीबी को हटाना है। समर्थन देने वाली जनता को मैं धन्यवाद देता हूं। इसके बाद तेजस्वी और सहनी ने मिलकर केक काटा। दोनों ने एक-दूसरे को केक खिलाया। दोनों के साथ हेलीकॉप्टर में संजय यादव भी मौजूद थे। मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार की जनता को यह केक हम लोग खिला रहे हैं। जो हम लोगों से जल रहे और नफरत कर रहे, उन्हें भी यह केक खिला रहे हैं। नफरत के बाजार को खत्म कर हम लोग दोस्ती का हाथ बढ़ा रहे हैं।

जनता ने हम लोगों के पक्ष में फैसला कर दिया है:तेजस्वी यादव

तेजस्वी और मुकेश सहनी के केक पार्ट के सवाल पर बिहार सरकार के मंत्री c ने बयान देते हुए कहा अगर वह केक काट रहे हैं और खा रहे हैं तो इसमें दूसरों कों क्या लेना देना है? अपना हेलीकॉप्टर में मुर्गा खाएं इससे दूसरे को क्या मतलब है? सब लोग अपना काम कर रहे हैं और फैसला जनता को करना है, जिसने हम लोगों के पक्ष में फैसला कर दिया है।

Tags:    

Similar News