महिंद्रा गाड़ियों पर फरवरी 2025 में बंपर डिस्काउंट: जानें किस वाहन पर कितनी छूट?
नई दिल्ली। महिंद्रा की प्रमुख SUVs जैसे Scorpio, Thar, XUV700, Bolero और XUV400 पर फरवरी 2025 में आकर्षक डिस्काउंट दिया जा रहा है।फरवरी 2025 में कंपनी MY24 और MY25 दोनों ही प्रोडक्शन पर छूट दे रही है।
1. Mahindra Scorpio (कीमत: ₹13.62 लाख - ₹17.50 लाख)
डिस्काउंट: 1.25 लाख रुपये तक
भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड साइज SUV Scorpio पर 1.25 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। Mahindra Scorpio Classic और Scorpio N दोनों पर यह डिस्काउंट मिल रहा है। इसके MY24 मॉडल के बेस S ट्रिम पर 1.25 लाख रुपये की छूट मिल रही है। इसके S11 ट्रिम 90 हजार का डिस्काउंट मिल रहा है।
MY24:
S ट्रिम: 1.25 लाख रुपये की छूट
S11 ट्रिम: 90,000 रुपये की छूट
MY25:
Scorpio Classic: 90,000 रुपये (बेस वेरिएंट) और 44,000 रुपये (S11 ट्रिम)
Scorpio N:
Z2/Z8S: क्रमशः 35,000 रुपये और 40,000 रुपये की छूट
Z8/Z8L: 80,000 रुपये की छूट
Z4/Z6: 90,000 रुपये तक की छूट
2. Mahindra Thar (कीमत: ₹11.50 लाख - ₹17.60 लाख)
डिस्काउंट: 1.25 लाख रुपये तक
Mahindra Thar के MY24 3-डोर वर्जन पर भी फरवरी 2025 में बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है।
2WD पेट्रोल: 1.25 लाख रुपये
2WD डीजल: 50,000 रुपये
4WD पेट्रोल/डीजल: 1 लाख रुपये
3. Mahindra XUV700 (कीमत: ₹13.99 लाख - ₹26.04 लाख)
डिस्काउंट: 1 लाख रुपये तक
Mahindra XUV700 के MY24 मॉडल पर फरवरी 2025 में बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके AX7 ट्रिम्स पर 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
MX ट्रिम्स: 60,000 रुपये की छूट
AX3 और AX5: 50,000 रुपये की छूट
MY25:
AX5 और AX5S: 20,000 रुपये की छूट
4. Mahindra Bolero (कीमत: ₹9.79 लाख - ₹10.91 लाख)
डिस्काउंट: 1.4 लाख रुपये तक
महिंद्रा ऑटो की पॉपुलर SUV Bolero पर भी छूट दी जा रही है। फरवरी 2025 में मिल रही छूट में Bolero Classic, Bolero Neo और Bolero Neo Plus के MY24 और MY25 के मॉडल शामिल है।
B6(O): 1.3 लाख रुपये की छूट
B6: 80,000 रुपये की छूट
B4: 65,000 रुपये की छूट
Mahindra Bolero Neo के MY24 मॉडल के टॉप-स्पेक N10 और N10 (O) पर 1.4 लाख रुपये, N8 पर 1 लाख रुपये और N4 पर 80,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Bolero Neo:
MY24: N10 और N10(O): 1.4 लाख रुपये की छूट
MY25: N8: 65,000 रुपये, N10: 60,000 रुपये की छूट
Bolero Neo Plus के MY24 मॉडल के P4 और P10 पर 65,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, इसके MY25 के मॉडल पर 25,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है।
महिंद्रा की इन गाड़ियों पर छूट का लाभ फरवरी 2025 में प्राप्त किया जा सकता है, जो ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन मौका है।