मध्यप्रदेश Election Result Live: कालापीपल और रतलाम में भाजपा की जीत, प्रह्लाद को छोड़ दो केंद्रीय मंत्री पीछे |

By :  SaumyaV
Update: 2023-12-03 08:13 GMT

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम के लिए मतगणना जारी है। प्रदेश की पहली विधानसभा कालापीपल का नतीजा सामने आ गया है। कालापीपल में भाजपा ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस के कुणाल चौधरी हार गए हैं। 

सीएम हाउस में बधाई देने वालों का लगा तांता

मध्यप्रदेश की सभी 228 सीटों पर मतगणना जारी है, जबकि रतलाम और कालापीपल सीट पर मतगणना पूरी हो गई है। यहां भाजपा के प्रत्याशियों ने बड़ी जीत दर्ज की है। रुझानों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। सीएम हाउस में बड़ी संख्या में शिवराज सिंह चौहान को बधाई देने के लिए भाजपा नेता और कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। केंद्रीय मंत्री सिंधिया और अश्वनी वैष्णव ने भी सीएम पहुंचकर शिवराज सिंह को बधाई दी है। लाडली बहनों ने भी सीएम हाउस पहुंचकर शिवराज सिंह को बधाई दी। 

MP Election Results 2023 Live: ग्वालियर विधानसभा

  • ग्वालियर दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह कुशवाह, कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक से 4023 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • ग्वालियर पूर्व विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माया सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. सतीश सिंह सिकरवार से 1411 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • भितरवार विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह राठौर, कांग्रेस प्रत्याशी लाखन सिंह से 2064 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • ग्वालियर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रद्युमन सिंह तोमर, कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा से 5916 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • डबरा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी, कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे से 858 वोटों से आगे चल रही हैं।
  • ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह, कांग्रेस प्रत्याशी साहब सिंह गुर्जर से 4090 वोटों से आगे चल रहे हैं

विवेक तन्खा का बड़ा बयान

विवेक तन्खा वॉर रुम से बाहर आए और रुझानों पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरीके के परिणाम आ रहे हैं। उनसे हम संतुष्ट नहीं है,

क्योंकि जिस तरह का माहौल दिख रहा था उसके अनुरुप परिणाम नहीं है। हम आगे आकलन करेंगे, हालांकि अभी फाइनल परिणाम का इंतजार है।

शाजापुर जिले का पहला परिणाम

कालापीपल से भाजपा प्रत्याशी धनशायम चंद्रवंशी ने 11941 वोट से बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कुणाल चौधरी को हराया है।

विकट्री साइन दिखाते नजर आए शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रुझान से काफी खुश नजर आये। उन्होंने सीएम हाउस से पत्नी साधना और दोनों बेटों के साथ विकट्री साइन दिखाया। मध्यप्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर नतीजे स्पष्ट हो गए हैं। कालापीपल में भाजपा ने जीत दर्ज की है। वहीं रतलाम में भाजपा के चैतन्य कश्यप ने 50000 से अधिक मतों से जीत दर्ज की है। 

कौन आगे-कौन पीछे

  • बड़नगर विधानसभा सीट से 8 राउंड के परिणाम के बाद भाजपा प्रत्याशी जितेन सिंह पंड्या लगभग 18000 वोटों से आगे हैं।
  • उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर मोहन यादव कांग्रेस प्रत्याशी चेतन यादव से लगभग 2000 वोटों से पीछे हैं।
  • घटिया विधानसभा क्षेत्र से 9 राउंड के परिणाम के बाद भाजपा प्रत्याशी सतीश मालवीय 13000 वोटों से आगे हैं।
  • तराना विधानसभा क्षेत्र से 8 राउंड के परिणाम के बाद कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार 3000 वोटों से आगे हैं।
  • महिदपुर विधानसभा क्षेत्र से सात राउंड के चुनावी परिणाम के बाद भाजपा प्रत्याशी बहादुर सिंह चौहान 3000 वोटों से आगे हैं।
  • नागदा विधानसभा सीट से 5 राउंड के परिणाम के बाद भाजपा प्रत्याशी तेज बहादुर सिंह लगभग 2000 वोटों से आगे हैं।
  • भोपाल की नरेला सीट से बीजेपी के विश्वास सारंग 5999 वोट से आगे हैं।
  • भोपाल मध्य विधानसभा में पांचवें राउंड के बाद आरिफ मसूद 23242 वोटों से आगे हैं।
  • उत्तर विधानसभा में 11वां राउंड खत्म होने के बाद आतिफ अकील 19400 वोटों से आगे हैं।
  • बैरसिया सीट से विष्णु खत्री 1500 वोट से आगे हैं।
  • गोविंदपुरा सीट से 9346 वोट से कृष्णा गौर आगे हैं।
  • हुजूर सीट से रामेश्वर शर्मा 6182 वोट से आगे हैं।
  • दक्षिण पश्चिम विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी भगवानदास सबनानी 3506 वोट से आगे हैं।

Similar News