सीएम अरविंद केजरीवाल के घर से विभव कुमार को दिल्‍ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Update: 2024-05-18 07:39 GMT

नई दिल्‍ली। स्‍वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी और मारपीट मामले में मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार को दिल्‍ली सीएम अरविंद केजरीवाल के घर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विभव कुमार को सिविल लाइंस थाना लाया गया जहां मीडिया को उनसे नहीं मिलने दिया गया।

बता दें 13 मई को स्वाति मालीवाल से मारपीट की घटना सामने आई थी। स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद स्वाति मालीवाल ने एफआईआर दर्ज करवाई और शुक्रवार को कोर्ट के समक्ष अपने बयान दर्ज कराया जिसमें विभव पर गंभीर आरोप लगाए गए। मुकदमा दर्ज करने के बाद दिल्ली पुलिस विभव की गिरफ्तारी के लिए लगातार उसकी लोकेशन खंगाल रही थी। इसके पहले विभव कुमार दिल्ली से लखनऊ तक अरविन्द केजरीवाल के साथ देखे गए थे।

Tags:    

Similar News