Bihar News : जातीय जनगणना में आर्थिक सर्वे रिपोर्ट पेश; वेल में भाजपा के हंगामे पर सदन स्थगित

Update: 2023-11-07 07:15 GMT

बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। सत्र के शुरू होते ही सदन के पटल पर जाति आधारिक गणना की आर्थिक रिपोर्ट पेश कर दी गई। रिपोर्ट में बताया गया कि बिहार में पिछड़ा वर्ग में 33.16%, सामान्य वर्ग में 25.09%, अति पिछड़ा वर्ग में 33.58%, अनुसूचित जाति वर्ग में 42.93% और अनुसूचित जनजाति वर्ग में 42.7% गरीब परिवार हैं। सामान्य वर्ग में भूमिहार सबसे ज्यादा 25.32% परिवार, ब्राह्मण में 25.3% परिवार, राजपूत में 24.89% परिवार, कायस्थ में 13.83% परिवार, शेख 25.84% परिवार, पठान (खान ) 22.20% परिवार और सैयद 17.61% परिवार गरीब हैं।

जानिए, बिहार पिछड़ा वर्ग के जातियों की आर्थिक स्थिति

इधर, भट्ट में 23.68% परिवार, गोस्वामी में 30.68% परिवार, कुशवाहा में 34.32% परिवार, यादव 35.87% परिवार, कुर्मी में 29.90% परिवार, घटवार में 44.17 % परिवार, सोनार में 26.58% परिवार, मल्लाह में 32.99% परिवार, बनिया में 24.62% परिवार, मल्लिक, मुस्लिम में 17.26% परिवार, सूर्यापुरी मुस्लिम में 29.33%, ईसाई (अन्य पिछड़ी जाति) में 15 .79% परिवार, ईसाई धर्ममलम्बी हरिजन 29 .12% परिवार और किन्नर में 25.73% परिवार गरीब हैं।

जानिए, बिहार में अत्यंत पिछड़ा वर्ग जातियों की आर्थिक स्थिति

तेली में 29.87% परिवार, मल्लाह में 34. 56 फीसदी परिवार, कानू में 32.99% परिवार, धानुक में 34.75% परिवार, नोनिया में 35 .88% परिवार, चंद्रवंशी में 34.08% परिवार, नाई में 38 .37% परिवार, बढ़ई में 27 .71% परिवार, प्रजापति में 33.39% परिवार, पाल में 33.20% परिवार

10 से 20 हजार मासिक आय 19% आबादी है

बिहार की 22.67% आबादी के पास कक्षा 1 से 5 तक की शिक्षा है। 14.33% आबादी के पास कक्षा 6 से 8 तक की शिक्षा है। 14.71% आबादी के पास और कक्षा 9 से 10 तक की शिक्षा है। वहीं 9.19 फीसदी आबादी के पास कक्षा 11 से 12 तक की शिक्षा है।

ग्रेजुएट की शिक्षा 7 फीसदी से ज्यादा आबादी के पास

वहीं सामान्य वर्ग में 10 से 20 हजार मासिक आय 19% आबादी है। 20 से 50 हजार मासिक आय 16% आबादी है।50 हजार से ज्यादा मासिक आय वाले 9% हैं। छह हजार मासिक आय वाले 25% हैं।

नेता प्रतिपक्ष बोले- बिहार में अपराध चरम पर है

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि कितनी लाशों पर बिहार सरकार की भूख मिटेगी। पटना के विक्रम में हत्या हुई। बालू कारोबारी की हत्या हुई। बिहार में अपराध चरम पर है। बिहार सरकार इस पर क्यों नहीं कुछ बोल रही है। इस संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने मुझ पर आरोप लगाया कि हम तो घुमाते हैं लेकिन मैं यह बता दूं कि मेरी इतनी क्षमता नहीं कि मैं आसन को घुमा सकूं। इसके बाद सदन में विधायकों ने आंगनबाड़ी सेविका और रसोईया को सरकारी कर्मी का दर्जा देने और वेतनमान बढ़ाने की मांग की।

भाजपा ने वेल में आकर किया हंगामा

पांच दिवसीय सत्र के दूसरे दिन सदन शुरू होने से पहले भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने वेल में आकर हंगामा शुरू कर दिया। औपचारिकताओं के साथ हंगामा संभव है। उनकी मांग है कि आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर डिबेट करने को लेकर और प्रखंड स्तर तक डिटेल्स प्रकाशित करने के लिए हंगामा करने लगे। भाजपा विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने समझाने की कोशिश लेकिन भाजपा विधायक ने माने। इसके बाद कुर्सी और टेबल भी उठाने की कोशिश करने लगे। हालांकि, मार्शल ने ऐसा करने से रोक दिया। हंगामा को देख विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

पहले दिन भाजपा ने किया प्रदर्शन

भाजपा विधायकों ने बिहार में बढ़ रहे अपराध और नौकरी घोटाले का मुद्दा बनाकर हंगामा और प्रदर्शन किया। भाजपा विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि बिहार में कानून का राज खत्म हो चुका है। सरकार वोट के लिए तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। नौकरी देने के नाम पर घोटाला हो रहा है। सीएम नीतीश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए।

इसराइल के विरोध में माले विधायकों ने किया प्रदर्शन

भाकपा (माले) के विधायकों ने पहले विधानसभा परिसन में फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन किया। विधायकों ने अपने हाथों में तख्तियां लेकर इजराइली हमले को रोकने की मांग की। इसके बाद सदन में शोक प्रस्ताव के दौरान इजराइली हमले से मारे गए फिलिस्तिनियों के लिए भी शोक संदेश पढ़े जाने के मांग की। इसके बाद भाजपा विधायक हंगामा करने लगे। शोक प्रस्ताव के दौरान बढ़ते हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष को मामला शांत कराना पड़ा।

Tags:    

Similar News