लोग इस झील में सोने-चांदी के गहनें तथा पैसे  क्यों डालते हैं।चलिए जानते हैं

Update: 2023-08-09 13:21 GMT

लेकिन इससे पहले आप वीडियो को लाइक शेयर और चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बड़ा देव कमरूनाग को वर्षा का देव माना जाता है।

बाबा घाटी के सबसे बड़े देवता हैं, यहाँ पहाड़ियों के बीच से एक रास्ता कमरुनाग झील तक जाता है।

जून माह में कमरुनाग झील पर लगने वाले मेले में हर साल भक्तों की काफी भीड़ जुटती है,

और प्राचीन मान्यताओं के अनुसार भक्त झील में सोने-चांदी के गहनें तथा पैसे डालते हैं।

सदियों से चली आ रही इस परम्परा के आधार पर यह माना जाता है कि इस झील की तलहटी में अरबों का खजाना दबा पड़ा है।

बड़ा देव कमरूनाग यहाँ भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं।

कमरुनाग झील, हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से 51 किलोमीटर दूर करसोग घाटी में स्थित है।

पौराणिक कथा के अनुसार यह झील, यक्षराज के सम्मान में बनाई गई थी, और इसका उल्लेख महाभारत में भी मिलता है।




Similar News