दुनिया के सबसे छोटे देश, जिनकी जनसंख्या जानकर रह जाएंगे हैरान

Update: 2024-04-25 12:16 GMT



दुनिया के बड़े देशों के बारे में आपने तो सुना होगा लेकिन छाेटे देशों के बारे में नहीं। तो आज आपको दुनिया के सबसे छोटे देशों के बारे में बताते हैं जिनकी जनसंख्या बहुत कम है। वहीं पहले नंबर की बात करें तो वैटिकन सिटी है। 

पहले नंबर पर वैटिकन सिटी है। इसे दुनिया के सबसे छोटे देशों में गिना जाता है। यह देश सिर्फ 44 हेक्टेयर में बसा है। इस देश की जनसंख्या मात्र 807 हैं।

दूसरे नंबर पर मोनाको है। यह देश 2.08 स्क्वायर किलोमीटर में है। यहां की आबादी 39,050 है। 

तीसरे नंबर पर नाउरु है। यह देश 21 स्क्वायर किलोमीटर में बसा है। इस देश की आधिकारिक भाषा नाउरोन है। यहां की आबादी 10 हजार के आसपास है।

चौथे नंबर पर टवालू है। यह देश 26 स्क्वायर किलोमीटर में फैला है। यहां की आबादी 11,204 हैं। यहां की आधिकारिक भाषा तुवालुअन इंग्लिेश है।

पांचवें नंबर पर सैन मरिनो है। ये देश 61 स्क्वायर किलोमीटर के दायरे में फैला है। इस देश की आधिकारिक भाषा इटैलियन है। इस देश का सबसे बड़ा शहर डोगना है और यहां करेंसी यूरो चलती है। यहां की आबादी 33,745 हैं।

छठे नंबर पर लिकटेंस्टाइन है।  यह देश 160 स्क्वायर किलोमीटर के दायरे में है। यहां की आधिकारिक भाषा जर्मन है। यह देश वेस्टर्न यूरोप रीजन में पड़ता है। यहां की आबादी 39,039 हैं।

Tags:    

Similar News