एक ऐसा गांव जहां हर ग्रामीण करोड़पति है, जानें यह कैसे बन गया देश का ही नहीं बल्कि एशिया का सबसे धनी गांव

Update: 2024-08-21 08:18 GMT

नई दिल्ली। भारत में साढ़े सात लाख गांव हैं। क्या आपको पता है कि उनमें से सबसे धनी गांव कौन-सा है। यह गांव हिमाचल प्रदेश में स्थित है, जिसका नाम मड़ावग गांव है। यह गांव न केवल भारत का बल्कि एशिया का सबसे धनी गांव है। इस गांव में रहने वाले हर ग्रामीण करोड़पति हैं। वहीं अगर विश्व की सबसे धनी गांव की बात करें तो वो अमेरिका में है।

बता दें कि मड़ावग गांव के लोग कोई बिजनेस या बड़ा कारोबार नहीं करते बल्कि सेव की खेती करते हैं। इस गांव के सेव देश और दुनिया भर में मशहूर है। इस गांव में सालाना 175 करोड़ रुपये तक के सेव बेचे जाते हैं। इस गांव का हर परिवार सालभर में सेव बेच कर करोड़ों रुपये की कमाई कर लेता है।

मड़ावग गांव के लोग शुरुआत में आलू की खेती करते थे लेकिन वर्ष 1953-1954 में गांव के रहने वाले चइया राम मेहता ने गांव में पहला सेव का बाग लगाया था। इसके बाद गांव के बाकी लोग भी सेव के बाग लगाने के लिए प्रेरित हुए और इसकी खेती करने लगे। यहां के सेव न केवल देश बल्कि विदेश में भी मशहूर है। इसी वजह से यह गांव न केवल देश बल्कि एशिया का सबसे धनी गांव बन गया।

Tags:    

Similar News