क्या आप जानते हैं Dead के बारे में ? ऐसा समुद्र जिसमें कोई कभी डूबता नहीं.

Update: 2023-08-23 12:11 GMT

अगर आपको तैरना नहीं आता तो आप समुद्र में मौज-मस्ती के बारे में सोच भी नहीं सकते। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे समुद्र के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जिन लोगों को तैरना नहीं आता वो भी तैरकर समुद्र का मजा ले सकते हैं। खास बात यह है कि इस समुद्र में आप चाहकर भी नहीं डूब पाएंगे।

जी हां, यह समुद्र जॉर्डन और इजराइल के बीच स्थित है और इसे मृत सागर के नाम से जाना जाता है। यह समुद्र दुनिया की सबसे गहरी खारे पानी की झील के रूप में मशहूर है। कहा जाता है कि इस समुद्र के पानी में उछाल तो होता है, लेकिन नमक के दबाव के कारण इसमें कोई नहीं डूबता। इस कारण यहां हमेशा पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। इस समुद्र को 'सॉल्ट सी' भी कहा जाता है। इस समुन्द्र में अगर कोई जा कर सीधा लेट भी जाता है तो वो तैरता रहेगा।

दरअसल, मृत सागर पृथ्वी के सबसे निचले बिंदु पर है, जो समुद्र तल से करीब 1388 फीट नीचे है। साथ ही यह समुद्र करीब 3 लाख साल पुराना है. इस समुद्र का घनत्व इतना अधिक है कि इसमें पानी का बहाव नीचे से ऊपर की ओर होता है और यही कारण है कि आप इस समुद्र में सीधे लेटकर नहीं डूब सकते।

डेड सी नाम के पीछे सबसे बड़ा कारण इसके पानी का खारापन है। इस समुद्र का पानी इतना खारा है कि इसमें कोई भी जीव जीवित नहीं रह सकता। यहां न तो कोई पौधा है और न ही कोई घास। इस समुद्र में मछलियाँ तथा अन्य जीव-जन्तु नहीं पाये जाते। इसके पानी में पोटाश, ब्रोमाइड, जिंक, सल्फर, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे खनिज लवण भी प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं, जिसके कारण इससे निकले नमक का उपयोग नहीं किया जा सकता है।

Tags:    

Similar News