खेल पंचाट से विनेश ने खुद को रजत देने के लिए अपील दायर की, पंचाट आज फैसला सुनाएगा

Update: 2024-08-08 08:04 GMT

पेरिस। भारत की दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट ने खेल पंचाट यानी कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन ऑफ स्पोर्ट्स (CAS) के सामने खुद को रजत पदक देने की अपील की है। खेल पंचाट को खेल के लिए मध्यस्थता न्यायालय कहा जाता है। अब विनेश ने इस जगह अपील कर खुद को कम से कम रजत देने के लिए कहा है। फाइनल में हारने पर विनेश रजत जीततीं लेकिन फैंस उनसे गोल्ड की उम्मीद लगाए बैठे थे।

ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर्स के मुताबिक विनेश ने खेल पंचाट के सामने अपील दायर की है। उन्होंने संयुक्त रूप से रजत पदक देने की मांग की है। विनेश ने स्वर्ण पदक का मैच खेलने देने की मांग भी की थी लेकिन खेल पंचाट ने इस मैच को खारिज कर दिया। खेल पंचाट ने कहा कि हम फाइनल मैच को नहीं रोक सकते।खेल पंचाट गुरुवार को फैसला सुनाएगा।

बता दें बुधवार को विनेश फोगाट का वजन को नापा गया तो वह 100 ग्राम ज्यादा निकला। इसके बाद उन्हें ओलंपिक पेरिस 2024 से डिसक्वालिफाई कर दिया गया था। 

Tags:    

Similar News