व्यापार मंडल ने नगर निगम अधिकारियों पर लगाया आरोप, कहा- पॉलिथीन के नाम पर चलाया अवैध उगाही अभियान

Update: 2024-06-07 07:20 GMT

सोनू सिंह

गाजियाबाद। गाजियाबाद के संजय नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन गोयल ने नगर निगम अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि गाजियाबाद नगर निगम उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं को पलीता लगाने का कार्य कर रहा है। गाजियाबाद नगर निगम ने गुरुवार को संजय नगर, सेक्टर 23 के मुख्य बाजार में पॉलिथीन के नाम पर अवैध उगाही अभियान चलाया।

विपिन गोयल ने कहा कि संजय नगर व्यापार मंडल हमेशा गाजियाबाद प्रशासन की जो भी योजना होती है उनके साथ मिलकर कार्य करता है लेकिन आज बहुत ही दुख का विषय है और व्यापारियों में काफी आक्रोश है कि गाजियाबाद नगर निगम के अधिकारियों ने संजय नगर में पॉलिथीन का छापा मारा और दुकानों पर जाकर उसके बदले में रिश्वत मांगने का कार्य किया। जैसे ही यह सूचना संजय नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारी को पता चला तो मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन गोयल और महामंत्री हरीश शर्मा पहुंचे। जहां अधिकारियों से उनकी बात हुई जिसके तत्पश्चात अधिकारी संजय नगर से बिना बताए बाहर निकल गए। गाजियाबाद प्रशासन ऐसा लगता है कि उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनहितकारी योजनाएं हैं उनको गाजियाबाद प्रशासन पलीता लगाने का कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि गाजियाबाद का व्यापारी सबसे ज्यादा टैक्स देता है, सबसे ज्यादा सरकार के साथ खड़ा रहता है और सबसे ज्यादा भारतीय जनता पार्टी का कोर वोटर रहता है। उसके बाद भी व्यापारियों का ही शोषण होता रहता है। उन्होंने कहा कि हम व्यापारी उत्तर प्रदेश सरकार से अपील करते हैं कि इस मुद्दे को संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई की जाए जबकि जिन कंपनियों में यह पॉलिथीन बनती है उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन गोयल, महामंत्री हरीश शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गर्ग, उपाध्यक्ष राजू भाई, उपाध्यक्ष सतपाल सिंह सिसोदिया, रमेश पंडित, गौरव, अमित, सुमित गोयल, राजकुमार कनौजिया, मुकेश, रतन, रोहित सिंह, मोहित सिंह, सचिन गर्ग आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News