पुलिस प्रशासन के साथ नमो गंगे टीम ने किया पौधारोपण

Update: 2024-07-11 13:36 GMT

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री मोदी के एक पौधा मां के नाम अभियान को आगे बढ़ाते हुए नमो गंगे टीम के द्वारा गाजियाबाद वसुंधरा के एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह के साथ मिलकर संयुक्त रूप से पौधारोपण किया गया। इस दौरान नमो गंगे की पूरी टीम उपस्थित रही और सभी ने अपने मां को समर्पित एक पौधा लगाया और उसकी देख रेख की भी जिम्मेदारी स्वयं करने का प्रण लिया।

आज का पौधारोपण नमो गंगे के लिए कुछ ज्यादा ही महत्वपूर्ण था क्यों कि आज संस्था के डारेक्टर विपिन शर्मा जी का 38वां जन्म दिवस था। नमो गंगे द्वारा अपने सभी सदस्यों के जन्म दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया जाता है इसके साथ ही सभी से अपील करता है कि आप सभी भी अपने जन्म दिवस के अवसर पर एक पौधा जरूर लगाएं।

इस दौरान आज के मुख्य अतिथि एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने पौधा रोपण करने के साथ ही नमो गंगे के पौधारोपण अभियान की सराहना करते हुए सभी लोगों से एक पौधा मां के नाम प्रधानमंत्री के अभियान से जुड़ने की अपील की गयी।

संस्था के मीडिया पी.आर प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने नमो गंगे के पौधारोपण अभियान में सहयोग के लिए पुलिस अधिकारी एसीपी स्वतंत्र कुमान सिंह के प्रति आभार प्रकट किया है।

Tags:    

Similar News