वेट का राज क्या है विनेश, गुस्से में देश! पीएम मोदी गंभीर, पीटी ऊषा से विरोध जताने को कहा, विनेश अस्पताल में भर्ती, अयोग्य बताने के पीछे साजिश!

Update: 2024-08-07 07:55 GMT

नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक में भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट को अयोग्य घोष‍ित किया गया है। जिसके बाद भारत को बड़ा झटका लगा है। विनेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि विनेश फोगाट आप चैंपियनों में चैंपियन हैं। आप भारत का गौरव हैं और हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत हैं। आज की हार दुख देती है। काश मैं शब्दों में उस निराशा को व्यक्त कर पाता जो मैं अनुभव कर रहा हूं। साथ ही मैं जानता हूं कि आप लचीलेपन की प्रतिमूर्ति हैं। चुनौतियों का सामना करना हमेशा से आपका स्वभाव रहा है और मजबूत होकर वापस आओ हम सब आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। पीएम मोदी ने AOI अध्यक्ष पीटी ऊषा से जानकारी मांगी और विरोध जताने को कहा है।

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अधिक वजन के कारण महिला कुश्ती 50 किलोग्राम वर्ग से अयोग्य घोषित किए जाने पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि विनेश फोगाट यहां तक पहुंची। उन्होंने वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को हराया। पूरे देश में खुशी की लहर थी। ये खबर दुखद है। विनेश ने जो मेहनत की थी उसका फल उसे नहीं मिला।

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि ये विनेश का नही देश का अपमान है। विनेश फोगाट पूरी दुनिया में इतिहास रचने जा रही थी। उनको 100 ग्राम ओवरवेट दिखाकर अयोग्य घोषित करना घोर अन्याय है। पूरा देश विनेश के साथ खड़ा है, भारत सरकार तुरंत हस्तक्षेप करे। अगर बात ना मानी जाए तो ओलंपिक का बहिष्कार करे।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विनेश फोगाट के फ़ाइनल में न खेल पाने की चर्चा के तकनीकी कारणों की गहरी जांच-पड़ताल हो और सुनिश्चित किया जाए कि सच्चाई क्या है और इसके पीछे की असली वजह क्या है।

Tags:    

Similar News