पेरिस पैरालंपिक में सुहास यतिराज ने भारत को दिलाया 12वां पदक

Update: 2024-09-02 18:35 GMT

नई दिल्‍ली। पेरिस पैरालंपिक 2024 का 5वे दिन भारत को 12वां पदक हासिल हुआ। भारत अब तक कुल 12 मेडल जीत चुका है। भारत को सुहास यतिराज ने 12वां पदक दिलाया। रजत पदक से ही सुहास यतिराज संतोष करना पड़ा।

टोक्‍यो पैरालंपिक की तरह ही लुकास मजूर ने पुरुष एकल एसएल4 वर्ग में सुहास यथिराज को हराकर गोल्‍ड मेडल जीता। मुकाबले में लुकास मजूर ने शुरु से ही बढ़त बना कर रखी। पहले गेम को उन्‍होंने आसानी से 21-9 से जीत लिया। दूसरे गेम में सुहास ने वापसी का प्रयास जरूर किया लेकिन वह नाकाम रहे। लुकास मजूर ने दूसरे गेम को 21-13 से अपने नाम किया और गोल्‍ड मेडल पर कब्‍जा जमाया।

Tags:    

Similar News