तीन दिवसीय नाइजीरिया दौरे पर रहेंगे राजनाथ सिंह, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में लेंगे हिस्सा

Update: 2023-05-28 06:22 GMT

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय नाइजीरिया दौरे पर रहेंगे। वह 28 से 30 मई के बीच पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजीरिया के लिए रवाना होंगे. वह नाइजीरिया के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबु के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। राजनाथ सिंह अबुजा के ईगल स्क्वायर में 29 मई को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। वह 28 मई को निवर्तमान नाइजीरियाई राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी से उनके द्वारा आयोजित एक स्वागत समारोह के दौरान भी मुलाकात करेंगे।

राजनाथ सिंह नाइजीरिया की यात्रा करने वाले पहले रक्षा मंत्री होंगे

रक्षा मंत्रालय के अहमद टीनुबु ने एक आधिकारिक बयान में अपनी यात्रा के बारे में घोषणा की। यह किसी भारतीय रक्षा मंत्री की पहली नाइजीरिया यात्रा होगी। रक्षा मंत्री की पश्चिम अफ्रीकी देश की यात्रा दोनों देशों के बीच दोस्ती के मजबूत बंधन को और मजबूत करेगी। भारत और नाइजीरिया के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग को देखते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और महत्वपूर्ण रक्षा सार्वजनिक उपक्रमों के शीर्ष नेतृत्व होंगे।

सिंह नाइजीरिया के उद्योग, सशस्त्र बलों के साथ बैठक करेंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे की जानकारी के लिए प्रेस रिलीज जारी की गई। इसमें कहा गया है कि राजनाथ सिंह उपकरण और प्लेटफॉर्म की पहचान के लिए नाइजीरियाई उद्योग और सशस्त्र बलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक के जरिए भारतीय रक्षा उद्योग देश की जरूरतों को पूरा कर सकता है। नाइजीरिया में भारतीय समुदाय के अनुमानित 50,000 सदस्य रहते हैं। यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री अबुजा में प्रवासी भारतीयों को भी संबोधित करेंगे।

कौन हैं बोला अहमद टीनुबू?

नाइजीरिया के बोला अहमद टीनुबू को 3 मार्च को नाइजीरिया का राष्ट्रपति नियुक्त किया गया। निवर्तमान राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी दो कार्यकाल पूरे करने के बाद पद छोड़ देंगे। बुहारी की जगह टीनूबू को नया राष्ट्रपति चुना गया है। उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में अपने प्रतिद्वन्दी अतिकु अबुबकर को हराया। टीनूबु सोमवार को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।

Tags:    

Similar News