झारखंड से पीएम मोदी का सोरेन सरकार पर हमला, कहा- आतंकवदियों के स्पीलर सेल को हम बड़ी मेहनत से तोड़ पाए

Update: 2024-05-04 09:48 GMT

लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा से प्रधानमंत्री नरेंद्र ने चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि बहुत मेहनत के बाद हम आतंकवादियों के स्लीपर सेल को हम तोड़ पाए हैं। उन्होंने हेमंत सोरेन और उनकी पार्टी पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला बोलते हुए कहा कि इस समय जो कुछ झारखंड में किया जा रहा है वो बहुज ज्यादा खतरनाक है। यहां घुसपैठियों को बढ़ावा देने का और आदिवासी परिवारों की जमीन-जायदाद हथियाने का खेल हो रहा है। संथाल में पीएफए जैसे प्रतिबंधित संघटन कैसे अपना रहे हैं। ये लोग कैसे आदिवासियों के साथ ठगी कर रहे। कैसे आदिवासियों की बेटियों के साथ अत्याचार कर रहे हैं।

झारखंड के सीएम हेमेंत सोरेन पर जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगा है। इस केस में सोरेन को फरवरी में जांच एजेंसी ने गिरफ्तार किया था। इसी को लेकर पीएम ने मौजूदा चंपई सोरेन की सरकार पर हमला बोला है।

बताते चलें कि तीसरे चरण चुनाव सात में को होगा। 12 राज्यों के 94 लोकसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। अभी तक दो चरण में 190 सीटों पर वोटिंग हुई है। पहले फेस में 19 अप्रैल को 66.14 वोटिंग हुई थी और दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 66.71 प्रतिशत वोट डाले गए थे। अब तीसरे चरण की वोटिंग के बाद 284 लोकसभा सीटों पर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इस चुनाव में सभी पार्टियां अपनी बढ़त बनाने का दावा कर रही हैं।

Tags:    

Similar News