पीएम मोदी ने आरक्षण और राम के मुद्दे पर महाराष्ट्र में कांग्रेस को घेरा! बोले - राम को आईडिया ऑफ़ इंडिया के खिलाफ मानती है कांग्रेस

By :  Neeraj Jha
Update: 2024-05-10 07:46 GMT

पीएम मोदी ने कहा, मैं वंचितों के अधिकार का चौकीदार हूं

नंदूरबार, महाराष्ट्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां एक जनसभा करते हुए आरक्षण और राम के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा। कांग्रेस पर जमकर बरसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस का एजेंडा काफी खतरनाक है जिसका खुलासा खुद कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस का कहना है कि राम मंदिर का निर्माण भारत के विचार के खिलाफ है। राम के देश में राम मंदिर को कांग्रेस भारत विरोधी बता रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिंदू आस्था को मिटाने का षड्यंत्र रच रही है। मैं मंदिर जाता हूं तो कांग्रेस के पेट में चूहे दौड़ने लग जाते हैं।

उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या मंदिर जाना देशद्रोह है, भारत विरोधी है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत के भविष्य का प्रेरणा पुंज प्रभु श्री राम हैं। ऐसे राम को कांग्रेस आइडिया आफ इंडिया के खिलाफ मानती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कर्नाटक मॉडल लागू करना चाहती है।

पीएम मोदी आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जब तक मैं जिंदा हूं आरक्षण को हाथ नहीं लगाने दूंगा। किसी भी कीमत पर धर्म आरक्षित आरक्षण नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि मैं वंचितों के अधिकार का चौकीदार हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी आदिवासियों का सम्मान नहीं किया। उन्होंने कहा कि अब तो ये नकली शिवसेना वाले बम धमाके के दोषी को भी अपने साथ प्रचार में ले जा रहे हैं। महाराष्ट्र में बम धमाके के दोषी को कंधे पर बैठाकर घूम रहे हैं.।

Tags:    

Similar News