कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक लोकसभा से दाखिल किया नामांकन

Update: 2024-05-04 06:18 GMT

रोहतक। लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ हरियाणा विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नामांकन से पहले हवन किया। इस दौरान उनके परिवारजन भी मौजूद रहे। बता दें कि शुक्रवार को इसी सीट से भाजपा के उम्मीदवार अरविंद शर्मा ने नामांकन दाखिल किया था।

उनके साथ हरियाणा के सीएम सैनी ने लोगों से लोकसभा चुनाव में बीजेपी को ज्यादा से ज्यादा वोट डालने की अपील की। बता दें कि इसके साथ ही हरियाणा में 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव 25 मई को होंगे। इसमें अंबाला, कुरुक्षेत्र, हिसार, करनाल, सोनीपत रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़, गुरुग्राम और फरीदाबाद की सीटें शामिल हैं।

Tags:    

Similar News