भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब बने प्रोटेम स्पीकर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

Update: 2024-06-24 05:33 GMT

नई दिल्ली। भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब ने आज सोमवार को 18वीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली। भर्तृहरि महताब को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलाई। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू मौजूद रहे। प्रोटेम स्पीकर ही अब सभी सांसदों को शपथ दिलायेंगे।

तो वहीं कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों ने प्रोटेम स्पीकर का विरोध किया है। विपक्षियों का कहना है कि सरकार ने परंपरा को तोड़कर 8 बार के कांग्रेस सांसद के. सुरेश की जगह 7 बार के भाजपा सांसद भ्रातृहरि मेहताब को प्रोटेम स्पीकर बनाया है, जो नियम के खिलाफ है।

कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने एनडीए सरकार पर विपक्ष का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एनडीए सरकार ने लोकसभा की परंपरा का उल्लंघन किया है। अब तक परंपरा यह थी कि जो सांसद सबसे अधिक बार निर्वाचित होता है, वही प्रोटेम स्पीकर बनता है। भर्तृहरि महताब 7वीं बार सांसद चुने गए हैं। जबकि मैं 8वीं बार सांसद चुना गया हूं। वे फिर से विपक्ष का अपमान कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News