रोहतक से भाजपा उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन, सीएम सैनी ने लोगों से वोट डालने की अपील

Update: 2024-05-03 12:40 GMT

रोहतक। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ट्रैक्टर चलाकर रोहतक से भाजपा उम्मीदवार अरविंद शर्मा के नामांकन के लिए पहुंचे। इस दौरान चारों और कार्यकर्ताओं का हुजूम मौजूद रहा है। लोग उनके समर्थन में नारेबाजी करते दिखे। सीएम सैनी ने लोगों से लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने की अपील। बता दें कि तीसरे चरण का चुनाव सात मई को होना है। इसमें 94 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। इस चुनाव में एक हजार उम्मीदवार भाग लेंगे।

इसके साथ ही हरियाणा में 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव 25 मई को होंगे। जिसमें अंबाला, कुरुक्षेत्र, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़, गुरुग्राम और फरीदाबाद की सीटें शामिल हैं।

वहीं, उत्तर प्रदेश की तीसरे चरण के मतदान में 10 सीटों पर चुनाव होना है। इन सीटों का नाम है। संभल, हाथरथ, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला तथा बरेली में चुनाव होगा।

राज्य का नाम और सीट संख्या

असम- 4

बिहार- 5

छत्तीसगढ़- 7

गोवा- 2

गुजरात- 26

कर्नाटक- 14

मध्य प्रदेश- 08

महाराष्ट्र- 11

उत्तर प्रदेश-10

पश्चिम बंगाल- 4

दादर और नगर हवेली- 02

दमन और दीव- 01

Tags:    

Similar News