'इमरजेंसी' के बाद कंगना नई फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में आएंगी नजर

Update: 2024-09-03 08:08 GMT

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म इमरजेंसी को लेकर काफी सुर्खियों में है। उनकी यह फिल्म विवादों से अब तक घिरी हुई है। वहीं इसी बीच कंगना की नई फिल्म के बारे में अपडेट सामने आ गया है। इमरजेंसी के बाद कंगना एक और नई फिल्म में नजर आएंगी। जिसका नाम 'भारत भाग्य विधाता' है।

इस फिल्म को यूनोइया फिल्म्स और फ्लोटिंग रॉक्स एंटरटेनमेंट मिलकर निर्माण कर रहे हैं, जिसमें कंगना रनौत मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

कंगना रनौत अभिनीत यह फिल्म हमारे देश को आकार देने वाले ब्लू-कॉलर मजदूरों और कामकाजी वर्ग के जीवन पर आधारित है। यह उन गुमनाम नायकों को उजागर करती है, जिनके प्रयास महत्वपूर्ण हैं लेकिन अक्सर पहचाने नहीं जाते। फिल्म का निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा। आशिवाल ने कहा कि इस प्रोजेक्ट पर काम करने का अनुभव काफी अच्छा रहा। उनका मानना है कि कंगना की यह फिल्म हिट होगी।

बता दें कंगना की आगामी फिल्म इमरजेंसी में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होनी थी, लेकिन विवाद के चलते इसकी रिलीज डेट टाल दी गई है।

Tags:    

Similar News