राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, आठ घंटे तक रहेंगी प्रयागराज में

Update: 2025-02-10 06:11 GMT

प्रयागराज। तीर्थराज प्रयागराज की पावन धरा पर सोमवार को देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा रहा। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए संगम क्षेत्र और वीआईपी घाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

राष्ट्रपति मुर्मू आठ घंटे से अधिक समय तक प्रयागराज में रहेंगी, जहां वह विभिन्न धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी। संगम में स्नान के बाद उन्होंने त्रिवेणी संगम पर विधिवत पूजा-अर्चना की।

Tags:    

Similar News