मणिपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, तीन प्रतिबंधित संगठनों के छह सदस्य गिरफ्तार
By : Tripada Dwivedi
Update: 2025-02-13 07:26 GMT
इंफाल। मणिपुर में जारी अराजकता के बीच सुरक्षाबलों ने बुधवार को पश्चिम इंफाल और काकचिंग जिलों में तीन प्रतिबंधित संगठनों के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया। कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (KCP), प्रेमक (PREPAK), केसीपी (KCP), कई गंभीर आरोपों में शामिल गिरफ्तार किए गए सदस्य जबरन वसूली, पत्थरबाजी और अवैध गतिविधियों में शामिल थे।
इंफाल पश्चिम जिले के कामेंग सबल इलाके में एक शिविर से चार सदस्यों को पकड़ा गया। गिरफ्तार सदस्यों के नाम ताखेलमायम विक्टर, विकास सिंह, ओइनम नाओचा, अवंगशी जॉन है। ये लोग इंफाल और आसपास के इलाकों में दुकानदारों, सरकारी कर्मचारियों और फार्मेसियों से पैसे वसूलते थे। इन सदस्यों के पास से पांच आग्नेयास्त्र और अन्य संदिग्ध वस्तुएं बरामद की गई हैं।