JNU छात्र संघ चुनाव: फिर 'लाल सलाम', जानें किसने कितने सीटों पर दर्ज की जीत

Update: 2025-04-28 07:29 GMT

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2024-25 का आज परिणाम आया है। वहीं इस चुनाव में एक बार फिर लेफ्ट ने परचम लहराया है। चुनाव में AISA-DSF गठबंधन ने अध्यक्ष समेत कुल 3 प्रमुख सीटों पर विजय प्राप्त की है जबकि ABVP ने 1 सीट पर जीत हासिल की है।

छात्र राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव होने की उम्मीद

दरअसल, ABVP ने दावा किया है कि उसने अलग-अलग स्कूलों और विशेष केंद्रों में 44 काउंसलर सीटों में से 23 पर सफलता हासिल की है। वहीं छात्र संघ चुनाव परिणाम से ऐसा अंदाजा लगाया जा सकता है कि JNU की छात्र राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव होने वाले हैं।

बता दें कि AISA-DSF के उम्मीदवार नीतीश कुमार ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है, उन्हें 1702 वोट मिले जबकि उनकी प्रतिद्वंदी शिखा (ABVP) को 1430 वोट मिले। DSF की मनीषा उपाध्यक्ष और मुन्तेहा फातिमा महासचिव चुनी गईं।

इस चुनाव में 70 प्रतिशत हुआ मतदान

वहीं ABVP के वैभव मीना ने संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की है। उन्हें 1518 वोट मिले। जेएनयूएसयू चुनाव के लिए 25 अप्रैल को मतदान हुआ था। इस चुनाव में 70 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो चुनाव की प्रक्रिया में छात्रों की बड़ी भागीदारी को दर्शाता है।

ABVP ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की

इस चुनाव ने शिक्षा के क्षेत्र में वामपंथ के गढ़ को भेदने में ABVP की ऐतिहासिक सफलता को उजागर किया। स्कूल ऑफ सोशल साइंस में 25 वर्षों के बाद ABVP ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की, जो AVBP के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इस जीत को लेकर एबीवीपी के नेताओं का कहना है कि यह जीत चुनावी इतिहास में किसी अन्य छात्र संगठन की तुलना में सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।

एबीवीपी ने जेएनयू के अलग-अलग स्कूलों और केंद्रों में भी बेहतर प्रदर्शन किया है। स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज में 5 काउंसलर सीटों में से 2 सीटों पर एबीवीपी ने जीत दर्ज की है। जो ABVP की बढ़ती ताकत का संकेत देती है। वहीं लेफ्ट गठबंधन की जीत ने यह भी साबित किया कि जेएनयू में वामपंथी विचारधारा की पकड़ अब भी मजबूत है।

Tags:    

Similar News