IPL 2025 : सीएसके और मुंबई के मैच से पहले धोनी ने दिया ऐसा बयान, फैंस हुए गदगद

मैं सीएसके के लिए जब तक चाहूं खेल सकता हूं। यह मेरी फ्रेंचाइजी है। यहां तक कि अगर मैं व्हीलचेयर पर हूं, तो वे मुझे खींच लेंगे।;

Update: 2025-03-23 12:20 GMT

आईपीएल 2025। महेंद्र सिंह धोनी के फैंस का एक बार फिर उन्हें पीली जर्सी में देखने का इंतजार महज कुछ ही देर में खत्म होने वाला है। वहीं माही भी आईपीएल सीजन खेलने के लिए तैयार हैं। 43 साल के धोनी आज मुंबई के खिलाफ चेपॉक में उतरेंगे तो यह एक खास लम्हा होगा। हालांकि पिछले कुछ वर्षों में उनके संन्यास लेने की चर्चा भी सुर्खियों में रही है, लेकिन हर सीजन वह इसे आकर गलत साबित करते रहे हैं जबकि माही ने संन्यास की खबरों पर फिर से बयान दिया है। जिससे माही के फैंस गदगद हो उठे हैं।

धोनी को अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर किया रिटेन 

बता दें कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ सीएसके के सीजन के शुरुआती मैच से पहले धोनी ने कहा कि वह जब तक चाहें तब तक खेल सकते हैं। माही ने आगे कहा कि मैं सीएसके के लिए जब तक चाहूं खेल सकता हूं। यह मेरी फ्रेंचाइजी है। यहां तक कि अगर मैं व्हीलचेयर पर हूं, तो वे मुझे खींच लेंगे। अब धोनी का यह बयान चर्चा में बना हुआ है। 

दरअसल आईपीएल नियम के अनुसार पांच साल या इससे अधिक समय पहले संन्यास ले चुके खिलाड़ी को अनकैप्ड प्लेयर माना जाता है। इसलिए सीएसके ने आईपीएल 2025 के लिए मेगा नीलामी से पहले धोनी को अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर रिटेन किया था। धोनी ने हाल ही में संकेत दिए थे कि उनमें कुछ वर्ष और खेलने की क्षमता बची है। 

धोनी मैदान पर जमकर बहा रहे पसीना 

वहीं मुंबई के खिलाफ मुकाबले से पहले धोनी मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। इसका खुलासा सैम करन ने किया। उन्होंने कहा कि धोनी देर रात तक अभ्यास करते रहे। अब कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने भी उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस उम्र में टीम के लिए योगदान देने की अद्भुत क्षमता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस सत्र में धोनी महत्वपूर्ण पारियां खेलेंगे। गायकवाड़ ने आगे कहा कि बहुत सारे नए खिलाड़ी टीम में शामिल हुए हैं और कभी-कभी वे गेंद को उतनी अच्छी तरह से हिट करने के लिए संघर्ष करते हैं जैसे वह अभी कर रहे हैं। इसलिए, निश्चित रूप से यह हममें से कईयों को प्रेरित करता है। गायकवाड़ ने आगे कहा- इसलिए 43 साल की उम्र में वह जो कुछ भी कर रहे हैं, मुझे लगता है कि वह शानदार है। 



Tags:    

Similar News