चैम्पियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का सूखा, क्या रोहित शर्मा तोड़ पाएंगे रिकॉर्ड?

Update: 2025-03-01 06:46 GMT

नई दिल्ली। पाकिस्तान की मेजबानी में खेली जा रही आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

टीम इंडिया अब 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप मैच खेलेगी। हालांकि, यह मुकाबला औपचारिक रहेगा क्योंकि दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी हैं। लेकिन इस मैच की विजेता टीम ग्रुप में टॉप पोजिशन पर पहुंच जाएगी, इसलिए दोनों टीमें इसे जीतने के लिए पूरा जोर लगाएंगी।

चैम्पियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड कमजोर

मगर इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम के लिए एक रिकॉर्ड चिंता का विषय बन सकता है। चैम्पियंस ट्रॉफी के इतिहास में भारत ने सभी टीमों को हराया है, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ उसे अब तक जीत नहीं मिली है। गौरतलब है कि चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक केवल एक मुकाबला खेला गया है, जिसमें कीवी टीम को जीत मिली थी। इस बार रोहित शर्मा की अगुवाई में दमदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम इस रिकॉर्ड को बदलने के लिए पूरी ताकत झोंक सकती है।

चैम्पियंस ट्रॉफी में बाकी टीमों के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड

किसके के खिलाफ

मैच

जीते

हारे

बेनतीजा

पाकिस्तान

6330

वेस्टइंडीज

4220

साउथ अफ्रीका

4400

ऑस्ट्रेलिया

4210

श्रीलंका

4112

इंग्लैंड

3300

केन्या

2200

बांग्लादेश

2200

न्यूजीलैंड

1010

जिम्बाब्वे

1100


Tags:    

Similar News