'छावा' की गूंज बॉक्स ऑफिस पर! जानिए कौन थे छत्रपति संभाजी महाराज?

Update: 2025-02-15 06:45 GMT

मुंबई। विक्की कौशल स्टारर की ऐतिहासिक ड्रामा 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है। फिल्म छावा बीते दिन सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म की एडवांस बुकिंग से ही साफ हो गया था कि इसे दमदार ओपनिंग मिलेगी। संभाजी के किरदार में 36 साल के विक्की ने जान फूंक दी।


स्टार कास्ट और किरदार

इस फिल्म में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज, रश्मिका मंदाना ने महारानी येसूबाई, अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का रोल निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। यह फिल्म शिवाजी सावंत की प्रसिद्ध पुस्तक 'छावा' पर आधारित है।


फिल्म की कहानी

'छावा' मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र थे। फिल्म में दिखाया गया है कि शिवाजी महाराज की मृत्यु के बाद मुगल बादशाह औरंगजेब ने अपना साम्राज्य फैलाने की कोशिश की, लेकिन संभाजी महाराज ने अपनी वीरता से उन्हें कड़ी टक्कर दी।


संभाजी महाराज की वीरता पर आधारित फिल्म

फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे संभाजी महाराज ने शिवाजी के स्वराज्य के सपने को साकार करने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया। उनकी वीरता, संघर्ष और बलिदान की यह कहानी दर्शकों को रोमांचित कर रही है।


Tags:    

Similar News