भाजपा ने केंद्रीय बजट संगोष्ठी का किया आयोजन, बोले नरेंद्र कश्यप- केंद्र सरकार ने बजट में हर नागरिक का रखा ध्यान
गाजियाबाद। भाजपा ने मोहन नगर स्थित आईटीएस कॉलेज के सभागार में केंद्रीय बजट को लेकर एक संगोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे योगी सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और केंद्रीय बजट पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट विकसित भारत की दिशा तय करने वाला है। 50 लाख 65 हजार करोड़ रुपये के बजट से विकसित भारत के संकल्प को निश्चित रूप से नए पंख मिलेंगे। केंद्र सरकार ने बजट 2025–2026 में हर नागरिक का ध्यान रखा है। बजट के लक्ष्य में विकसित भारत 2047 का रोडमैप तैयार किया गया है। यह बजट बुनियादी ढांचे और आर्थिक विकास को मजबूत करने वाला है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह बजट महिलाओं, किसानों, गरीबों और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नई कर व्यवस्था में 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर कोई आयकर स्लैब लागू नहीं होना मध्यम वर्ग को सीधा लाभ देगा।
महानगर अध्यक्ष एवं सदर विधायक संजीव शर्मा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि यह बजट पूरी तरह से लोक कल्याणकारी है, जिसमें सर्वांगीण विकास की अवधारणा समाहित है। उन्होंने मंचासीन सभी अतिथियों, महानगर पदाधिकारियों, मोर्चा टीम, पार्षदगण, मंडल अध्यक्ष एवं उनकी टीम का संगोष्ठी में आने के लिए आभार व्यक्त किया। गोष्ठी का संचालन महानगर उपाध्यक्ष रनीता सिंह ने किया।
केंद्रीय बजट संगोष्ठी में विचार प्रस्तुत करने वाले वक्ता
महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, सरदार एसपी सिंह, बलदेव राज शर्मा, अशोक गोयल, राजेश्वर प्रसाद, अमरदत्त शर्मा, महेश अग्रवाल और बृजेश्वर निम्मी ने बजट के प्रमुख बिंदुओं पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य प्रमुख पदाधिकारी
महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, महामंत्री गोपाल अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक सुशील गौतम, उपाध्यक्ष बॉबी त्यागी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल, महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, मंडल अध्यक्ष भूषण सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।