अक्षय कुमार का गाना 'महाकाल चलो' विवादों में घिरा, जानें क्यों?

Update: 2025-02-19 11:10 GMT

मुंबई। अभिनेता अक्षय कुमार का एक गाना रिलीज हुआ है। जो रिलीज होते ही विवादों में फंस गया है। अक्षय का गाना 'महाकाल चलो' मुश्किल में फंस गया है। अक्षय के इस गाने का विरोध महाकाल की नगरी उज्जैन में शुरू हो गया है। गाने में कुछ सीन पर महाकाल मंदिर के पुजारी समेत अन्य लोगों ने आपत्ति जताई है।

दरअसल, अखिल भारतीय पुजारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और धार्मिक नगरी उज्जैन के महाकाल मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने अक्षय कुमार के गाना 'महाकाल चलो' अच्छा है। मगर उस गाने के कुछ दृश्य पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि गाने में दिखाए गए कुछ दृश्य परंपरा के खिलाफ है। अभिनेता अक्षय कुमार शिवलिंग से लिपटे हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान शिवलिंग का अभिषेक किया जा रहा है, जिसमें उनके ऊपर भी पंचामृत चढ़ाया जा रहा है जो सरासर गलत है। साथ ही भस्म को लेकर दिखाए गए दृश्य भी गलत हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को चेतावनी भी दी है। कहा है कि हिंदू और सनातन धर्म के साथ खिलवाड़ ना करे।

पुजारी पंडित महेश शर्मा ने कहा कि उज्जैन के बाबा महाकाल को ही सिर्फ भस्म चढ़ाई जाती है। इसके अलावा और कहीं भी भगवान शिव को भस्म नहीं चढ़ाई जाती। मगर इस गाने में भगवान का शिवलिंग बनाकर उस पर भस्म चढ़ाना और खुद पर भी भस्म चढ़ाने का दृश्य दिखाया गया है, जो अनुचित है। 

Tags:    

Similar News