AIR INDIA: फ्लाइट अक्सर लेट रहती है... इस शिकायत को लेकर सुप्रिया सुले ने नागरिक उड्डयन मंत्री से की यह मांग

सुप्रिया सुले ने कहा कि एयरलाइंस को जवाबदेय बनाने के लिए कड़े नियम कानून लागू करें।;

Update: 2025-03-22 09:17 GMT

मुंबई। एअर इंडिया लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। पिछले ही दिनों एअर इंडिया पर लापरवाही का आरोप लगा था। वहीं एक बार फिर एअर इंडिया सवालों के घेरे में आ गया है। दरअसल इस बार एनसीपी एसपी सांसद सुप्रिया सुले ने उड़ान में देरी को लेकर एअर इंडिया से सवाल किया है। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।

यात्रियों के लिए बेहतर सर्विस स्टैंडर्ड सुनिश्चित किए जाएं

बता दें कि उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से अपील की है। सुप्रिया सुले ने कहा कि एयरलाइंस को जवाबदेय बनाने के लिए कड़े नियम कानून लागू करें। उन्होंने आगे कहा कि उनकी फ्लाइट करीब एक घंटे 19 मिनट देर हुई। ये लगातार देखा जा रहा है कि फ्लाइट्स में देरी हो रही है और इससे यात्री परेशान हो रहे हैं। एअर इंडिया में लगातार हो रही देरी के लिए जवाबदेय ठहराया जा सके और यात्रियों के लिए बेहतर सर्विस स्टैंडर्ड सुनिश्चित किए जाएं।

हालांकि एक अन्य पोस्ट में सुले ने लिखा कि एअर इंडिया की उड़ानें लगातार देरी से उड़ती हैं। यह अस्वीकार्य है। हम प्रीमियम किराया देते हैं, लेकिन उसके बाद भी उड़ानें कभी टाइम पर नहीं होतीं। बच्चे, बुजुर्ग और कामकाजी लोग, सभी इस कुप्रबंधन से प्रभावित होते हैं।

एअर इंडिया ने दी प्रतिक्रिया

वहीं अब इस मामले में एअर इंडिया ने प्रतिक्रिया दी है। एयर इंडिया ने लिखा कि 'मैम, हम मानते हैं कि देरी बहुत परेशान करने वाली हो सकती है। कई बार संचालन संबंधी मुद्दों की वजह से देरी हो जाती है, जिनकी वजह से उड़ानों को फिर से शेड्यूल करना पड़ता है, लेकिन ये हमारे बस में नहीं हैं। आपकी मुंबई जाने वाली उड़ान एक घंटा देरी से उड़ी, उसकी वजह भी ऐसी ही एक समस्या थी।

Tags:    

Similar News