आठवें राउंड की गिनती के बाद निर्णायक जीत की ओर भाजपा, शाम 7 बजे पीएम मोदी करेंगे संबोधित

By :  Neeraj Jha
Update: 2025-02-08 06:43 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। आठवें राउंड की गिनती लगभग पूरी हो चुकी है। इस राउंड के बाद भाजपा 45 सीटों पर आगे है। अब पांच राउंड की गिनती और होनी है यानी कुल गिनती 13 राउंड की होगी।

भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनकी जीत लगभग फाइनल है और सरकार उनकी ही बनेगी। ऐसे में भाजपा कार्यालय पर जश्न का दौर तेज होता जा रहा है। इस बीच जीत की तरफ भाजपा को बढ़ता देख यह खबर आई है कि शाम 7:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस घोषणा ने भाजपा की जीत की उम्मीद को और मजबूत कर दिया है। बता दें कि भाजपा ने शीश महल और यमुना की गंदगी के मुद्दे को जोरदार ढंग से उठाया था जिसका नतीजा चुनाव परिणाम में देखने को मिल रहा है। वहीं भाजपा ने महिलाओं को जो आर्थिक मदद का ऐलान किया था इसका असर यह हो रहा है कि भाजपा 45 सीटों पर आगे चल रही है। बता दें कि 36 सीट पाने वाली पार्टी की सरकार बनाएगी। फिलवक्त अरविंद केजरीवाल लगभग 400 वोट से पीछे चल रहे हैं, अतिशी भी पीछे हैं जबकि मनीष सिसोदिया भी पीछे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस को अब तक एक भी सीट पर आगे बढ़ने का मौका नहीं मिला है।

Tags:    

Similar News