Ghaziabad: एनएच 9 से तिगरी गोल चक्कर तक का होगा सौन्दर्यकरण
महापौर ने अधिकारियों के साथ शहर में कई स्थानों का किया निरीक्षण;
गाजियाबाद। शहर को सुंदर बनाने, नगर निगम की भूमि बचाने और नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए महापौर सुनीता दयाल द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है, महापौर स्वम नगर आयुक्त व अन्य अधिकारियों के साथ क्षेत्र में उपस्थित रहती हैं जिसके परिणाम भी सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में आज महापौर ने मुख्य अभियंता एन के चौधरी की टीम के साथ विजय नगर स्थित तिगरी गोल चक्कर,पुराने शहर में और पटेल मार्ग रोहन मोटर्स के सामने निगम की भूमि का निरीक्षण किया।
विजय नगर एनएच 9 से तिगरी गोल चक्कर तक के रोड के दोनों तरफ में सौन्दर्यकरण किया जाएगा। जिसमें सड़क, ग्रीन बेल्ट, और साज सज्जा हेतु कार्य किया जाना है। जससे शहर में प्रवेश करते समय सुंदर शहर दिखाई पड़े, जिससे गाजियाबाद शहर के प्रति अच्छा संदेश भी मिलेगा। उपरोक्त कार्य की रूप रेखा नक्शे पर तैयार करली गयी है और जल्द ही कार्य योजना के साथ कार्य भी किया जाएगा।
कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारे
पटेल मार्ग स्थित रोहन मोटर्स के सामने नगर निगम की रिक्त भूमि है, जिस पर नगर निगम कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारियां कर रहा है, निरीक्षण में आज कॉम्प्लेक्स बनाने की भूमिका भी तैयार की जाएगी, जिससे नगर निगम की आय में वृद्धि होगी और शहरवासियों को व्यापार करने के लिए स्थान मिलेगा।
विजय नगर तिगरी गोल चक्कर पर महापौर ने देखा कि कुछ समय पहले जो अतिक्रमण हटाकर भूमि मुक्त की गई थी वह फिर कब्जा हो गया है जिसको लेकर सम्पत्ति के अधिकारियों को वही से फोन वार्ता की और उनको बताया कि अगर यहाँ दोबारा कब्जा हो गया है तो आप क्या कर रहे थे, आपकी जिम्मेदारी है कब्जा हटवाने की, आप जल्द कब्जा हटवाए और अपनी भूमि की देख रेख भी रोजाना करें।
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा- महापौर
महापौर द्वारा बताया गया कि शहर को सुंदर बनाने का कार्य किया जा रहा है जिसमे सभी की भूमिका अहम है, शहर के प्रति प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह अपना शहर साफ रखें, गंदगी न होने दे। जिस प्रकार शहर को साफ स्वच्छ रखने का कार्य किया जा रहा है, जिसमें जनता के सहयोग की भी आवश्यक रहेगी और नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए पूर्व में भी कार्य किया गया है और लगातार आगे भी किया जाएगा जिसके क्रम में आज उपरोक्त स्थान पर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना तैयार की जा रहा है जिससे नगर निगम की आय में वृद्धि की जा सके।