भारत में Mpox का पहला संदिग्ध केस, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

Update: 2024-09-09 08:05 GMT

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार 8 सितंबर को जानकारी दी है कि भारत में Mpox का पहला संदिग्ध मामला सामने आया है। भारत लौटा एक युवा हाल ही में एक ऐसे देश से वापस आया है जहां Mpox फैल चुका है।

मंत्रालय ने मरीज या स्थान से संबंधित विशेष जानकारी साझा नहीं की है लेकिन बताया है कि मरीज को एक विशेष अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया है और उनकी स्थिति स्थिर है। मरीज से सैंपल लिए गए हैं ताकि यह पता चल सके की कि उसे Mpox हुआ है या नहीं।

Tags:    

Similar News