एक दूसरे के प्यार में पागल इन सितारों ने की थी सगाई, शादी तक बात पहुंचने से पहले ही अलग हुईं राहें |

By :  SaumyaV
Update: 2023-11-17 10:34 GMT

बॉलीवुड सितारे फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। इंडस्ट्री के कई ऐसे स्टार्स हैं, जिन्होंने सगाई तो की, लेकिन शादी के पवित्र बंधन में बंधने से पहले ही एक दुसरे से अलग हो गए। ऐसे में आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में.    | 



अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। दोनों सितारे परिवार की रजामंदी से शादी करने वाले थे। हालांकि, अभिषेक और करिश्मा ने साल 2002 में सगाई भी कर ली थी, लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि शादी तक बात पहुंचने से पहले ही दोनों की सगाई टूट गई। 




 

सलमान खान और संगीता बिजलानी

सलमान खान ने भले ही आज तक शादी ना की हो, लेकिन एक समय में वे संगीत बिजलानी के साथ शादी रचाने के लिए तैयार थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान और संगीता बिजलानी के शादी के कार्ड भी छप गए थे। हालांकि, कुछ कारणों से दोनों की शादी आखिरी समय पर टूट गई। 




 


 साजिद खान और गौहर खान

साजिद खान उस समय काफी चर्चा में रहे थे, जब वे गौहर खान को डेट कर रहे थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, साजिद और गौहर एक दूसरे से शादी करने को तैयार थे और दोनों ने सगाई भी कर ली थी। एक साल तक साथ रहने के बाद साजिद खान और गौहर खान की राहें अलग हो गईं। 



 विवेक ओबेरॉय और गुरप्रीत गिल

विवेक ओबेरॉय और गुरप्रीत गिल की जोड़ी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। विवेक ओबेरॉय ने फिल्मी दुनिया में आने से पहले गुरप्रीत गिल से सगाई की थी, लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों अलग हो गए। एक रिपोर्ट के मुताबिक, गुरप्रीत गिल और विवेक ओबेरॉय के अलग होने का कारण अभिनेता का व्यस्त होना बताया गया था। 



 




Tags:    

Similar News