अयोध्या निवास में मचा नया लंका कांड, दिवाली पर लॉन्च हुआ देवरानी जेठानी 2 का ट्रेलर

By :  SaumyaV
Update: 2023-11-13 09:34 GMT

कहावत रही है कि दो भाइयों के बीच रिश्ता तभी तक कायम रहता है जब तक दोनों की शादी नहीं होती। शादी से पहले दो भाइयों के बीच राम और लक्षण का रिश्ता ऐसा बदल जाता है कि दोनों भाई एक दूसरे का चेहरा नहीं देखना चाहते। भोजपुरी फिल्म 'देवरानी जेठानी 2' इसी विषय पर आधारित है। फिल्म 'देवरानी जेठानी' के बाद इसकी सीक्वेल आया है और इसका ट्रेलर दिवाली पर रिलीज किया गया। फिल्म 'देवरानी जेठानी' में जहां काजल राघवानी और रिंकू घोष नजर आई थीं, वहीं इसकी सीक्वेल में संचिता बनर्जी और अंजना सिंह देवरानी और जेठानी की भूमिका में नजर आ रही हैं। 

फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत देवरानी और जेठानी के नोक झोंक से होती है। जेठानी कहती है, 'जब काम नाही आवत रहे त काहें इ घर बाट देहलु।' देवरानी कहती है, 'घर हम नहीं रउआ बाट देहली, ताकि आप क रास्ता साफ हो जाए।' जेठानी कहती हैं, 'रास्ता त तोहार साफ हो गईल, रातो रात लाखों रुपया मिल गईल गुलछर्रा उड़ावे के।' फिल्म के ट्रेलर में आगे दिखाया गया है कि फिल्म के नायक के पिता अपनी पत्नी से कहते हैं, 'राम लक्ष्मण जइसन दुई बेटवा त देहले बाटू, साथ ही हमरे घर के अयोध्या बना देहलू।' ट्रेलर में दिखाया गया है कि पूरा परिवार बहुत खुश है। तभी लक्ष्मण के लिए एक बड़े घर से रिश्ता आता है।

राम और लक्ष्मण के पिता कहते हैं, 'बड़ा घर क लड़की बा, कहीं हमरे घर में आके परिवार में विरोध न पैदा कई दे।' लड़की के पिता कहते हैं,' जब आपके बड़की बहू अयोध्या में आकर राम के खातिर जानकी बन गइल बा, त हमार बिटिया आपके लखन खातिर उर्मिला बन जाई।' लक्ष्मण की शादी होती है। घर में देवरानी आती है। जेठानी उसका स्वागत करते हुए कहती है, 'हमार देवरानी एक दम बूटीफूल लागत हई।' देवरानी कहती है, 'बूटीफूल नाही दीदी, ब्यूटीफुल।' जेठानी कहती है,' उह त।' ट्रेलर में दिखया गया है कि धीरे -धीरे देवरानी और जेठानी के बीच रिश्ते बिगड़ने लगे हैं। बड़ा बेटा अपने पिता से कहता है,'बाबू जी जब से घर में पढ़ल लिखल लड़की आ जाले, घर में दरार पैदा हो जाला।' छोटा भाई अपने बड़े भाई से कहता है, 'छोड़ द दुनो परानी हमार हिस्सा।' दोनों भाइयों के बीच बंटवारा हो जाता है। पिता कहता है, 'दुनो भाई अयोध्या के बाट देहले। 

फिल्म के ट्रेलर लांच के बारे में फिल्म में जेठानी की भूमिका निभा रही अंजना सिंह कहती हैं, 'देवरानी और जेठानी के बीच रिश्ते तभी मधुर रहते हैं, जब दोनों ससुराल में बहन की तरह रहे। लेकिन छोटी -छोटी बातों को लेकर अहम पैदा हो जाता है और घर में बटवारा हो जाता है। यह बहुत बड़ी समस्या है। इस फिल्म के माध्यम से दर्शकों को यह देखने को मिलेगा कि कैसे देवरानी और जेठानी के बेच मधुर सम्बन्ध बना रहे।'

 

Tags:    

Similar News