कृति सेनन अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड के साथ आई नजर, ग्रीस में मना रही वेकेशन

Update: 2024-07-31 08:23 GMT

नई दिल्ली। बालीवुड की जानी मानी अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों ग्रीस में वेकेशन मना रही हैं। वह अपनी बहन नुपुर सेनन के साथ हॉलीडे पर गई हैं। उन्होंने अपना बर्थडे ग्रीस में सेलिब्रेट किया। उन्होंने वहां से एक वीडियो भी शेयर किया है।

कृति ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो और नुपुर बोहो आउटफिट्स में नजर आ रही हैं। सेनन सिस्टर्स को मस्त सनसेट एंजॉय करते हुए देखा गया। इस वीडियो में कृति ने कैप्शन लिखा कि गोल्डन ऑवर। अपनी बोहो बेबी के साथ वाइब करते हुए।

अब वहीं पर रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड कबीर बहिया भी ग्रीस गए हुए हैं। इससे कयास लगाया जा रहा है कि दोनों लोग एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें कृति सेनन रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड कबीर बहिया, बहन नुपुर सेनन के साथ नजर आ रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने दावा किया था कि वीडियो में नजर आ रही लड़की कृति सेनन हैं।

Tags:    

Similar News