Filmfare Awards 2024 रणबीर कपूर को एनिमल के लिए बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड्स से नवाजा गया।

Update: 2024-01-29 06:48 GMT

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 28 जनवरी को फिल्मफेयर का शानदार आगाज किया गया। इस बार मुंबई की जगह इवेंट गुजरात के गांधीनगर में आयोजित किया गया। जहां बॉलीवुड सितारों का मेला लगा। इस खास शाम से सबसे ज्यादा चर्चा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बटोर रहे हैं।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के लिए 2024 का फिल्मफेयर बेहद खास रहा, क्योंकि दोनों ने सबसे टाइटल अपने नाम किया।

रणबीर ने स्टेज पर किया परफॉर्म

रणबीर कपूर को एनिमल के लिए बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड्स से नवाजा गया। वहीं, आलिया भट्ट को रॉकी और रानी की प्रेम की कहानी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। इसके अलावा रणबीर कपूर ने स्टेज पर परफॉर्म भी किया। जहां आलिया भट्ट ने भी उनका साथ दिया।

एनिमल की ग्रैंड एंट्री

रणबीर कपूर उन एक्टर्स में गिने जाते हैं, जो स्टेज पर कम ही परफॉर्म करते हैं। ऐसे में इस बार फिल्मफेयर में उनका डांस करना फैंस का ध्यान खींच रहा है। रणबीर कपूर ने एनिमल लुक में मशीन गन की रेपलिका के साथ इवेंट में ग्रैंड एंट्री की। इसके साथ उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस शुरू की।

आलिया- रणबीर का जमाल कुडू

रणबीर कपूर ने एनिमल के हिट सॉन्ग जमाल कुडू पर भी डांस किया। इस दौरान एक्टर स्टेज से उतरकर अपनी पत्नी आलिया भट्ट के पास आए और उन्होंने भी पति के साथ जमाल कुडू का हुक स्टेप किया। इसके बाद रणबीर ने अपनी लेडी लव को किस भी किया। अब इवेंट से रणबीर और आलिया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

किसे मिला बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड ?

फिल्मफेयर में इस साल अवॉर्ड जीतने वाली फिल्मों और आर्टिस्ट की बात करें, सबसे ज्यादा चर्चा 12वीं फेल हुई। पूरी शाम इस फिल्म के नाम रही और अंत में 12वीं फेल को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड भी मिला।

Tags:    

Similar News